नई दिल्ली। CM Bhagwant Mann admitted to hospital : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत को लेकर बड़ी खबर सामने आई हैं। खबर है कि खराब स्वास्थ्य के चलते दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, भगवंत मान रुटीन चेकअप के लिए यहां आए थे। जिसके बाद उन्हें भर्ती किया गया।
अभी तक सीएम भगवंत मान के स्वास्थ्य से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। उनके ट्वीटर पोस्ट पर भी सेहत को लेकर कुछ जानकारी नहीं है। भर्ती होने से पहले सीएम ने अपने ट्वीट में अमृतसर के पास हुए एनकाउंटर का जिक्र किया था।
CM Bhagwant Mann admitted to hospital : पंजाब सीएम ने लिखा था कि गैंगस्टर कल्चर और असामाजिक तत्वों के खिलाफ मेरी सरकार द्वारा शुरू किए गए अभियान में आज मिली बड़ी सफलता के लिए मैं पंजाब पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को बधाई देता हूं। पंजाब में शांति और भाईचारा हर कीमत पर कायम रखा जाएगा। बता दें कि इस एनकाउंटर में दो गैंगस्टर मारे गये हैं। ये गैंगस्टर सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर से जुड़े बताये गये हैं। इनके नाम जगरूप रूपा और मनप्रीत सिंह हैं। इनके पास से AK-47 बंदूक भी मिली है।