‘निशांत उपाध्याय का निधन छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति’ सीएम बघेल और मंत्री भगत ने जताया शोक

1 min read

रायपुर: Tribute to Nishant Upadhyay मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर व कलाकार निशांत उपाध्याय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री ने निशांत के निधन को छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति बताया है।

Tribute to Nishant Upadhyay संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर एवं एक्टर निशांत उपाध्याय के निधन पर शोक प्रकट किया है। भगत ने दुख की इस घड़ी में उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

भगत ने कहा कि स्वर्गीय निशांत उपाध्याय छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर थे। वे बहुत से छत्तीसगढ़ी फिल्मों तथा एलबम में बतौर एक्टर व कोरियोग्राफर की भूमिका निभाए हैं। निशांत का जाना छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours