कांकेर : Collector inspected urban Gothan संजय नगर स्थित शहरी गौठान का कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने निरीक्षण कर सीटी लेबल प्रयत्न स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए कचरा उठाने के साथ ही कम्पोस्ट खाद बनाने के कार्य से आमदनी प्राप्त होने की जानकारी लिया। उन्होंने गोबर से दीया तथा विभिन्न प्रकार के सामग्री बनाने का प्रशिक्षण लेने के लिए समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया।
Collector inspected urban Gothan उन्होंने गौठान में वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने के लिए गोबर की खरीदी में वृद्धि कराने तथा शहर के विभिन्न स्थानों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग में मवेशियों रहते है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, उन मवेशियों को गौठानों में लाकर सुरक्षित रखने के लिए नगर पालिका के सीएमओ को निर्देशित किये।
Read More : शारीरिक संबंध बनाने का बना रहा था दबाव, मना करने पर लड़के ने महिला को चाकू से गोदा
Collector inspected urban Gothan उन्होंने संजय नगर शहरी गौठान में समतलीकरण और शेड निर्माण का प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने निर्देशित किये। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, नगर पालिका के सीएमओ दिनेश यादव सहित नगर पालिका परिषद के कर्मचारी उपस्थित थे।