
नई दिल्ली: देश में दो साल तक कोरोना काल में सरकार ने कई सारी सुविधाओं को बंद कर दी गई थी। वहीं सरकार द्वार दी जाने वाली सब्सिडी भी बंद कर दी गई थी। जिसके बाद सरकार ने एक बार फिर शुरु करने की योजना बना रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि अगले महीने यानी दिसंबर से आपके खाते में पहले की तरह 303 रुपए की सब्सिडी मिलेगी। अगर सरकार ऐसा करती है तो देश के करोड़ों ग्राहकों बड़ी राहत मिलेगी।
Composite cylinders will be available
अगर प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय की मंजूरी मिल जाती है तो सरकार जल्द ही फिर से सब्सिडी को चालू कर देगी। एलपीजी सिलेंडर पर भी इतनी ही छूट मिलेगी। जो गैस सिलेंडर लिया जाएगा उसके लिए ₹900 नहीं बल्कि ₹587 चुकाने होंगे।
आपको बता दें कि सरकार की ये योजना झारखंड, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में रसोई गैस पर सब्सिडी दी जा रही है। जिसके बाद अब सरकार सभी राज्यों में लागू करने की योजना बना रही है। आपको बता दें कि सरकार ने पूरे देश में कंपोजिट सिलेंडर को मंजूरी दे दी है। कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर से 7 किलो हल्का होता। हालांकि, अभी इस्तेमाल हो रहे घरेलू सिलेंडर का वजन 17 किलो है। कंपोजिट सिलेंडर जरूर हल्का है, लेकिन यह काफी मजबूत है। इसमें भी तीन परतें होती हैं।