Congress MLA Sukhpal Khaira Arrested पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा को गिरफ्तार कर लिया है। ड्रग्स से जुड़े मामले में सुखपाल खैरा को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस विधायक को जल्द जलालाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Congress MLA Sukhpal Khaira Arrested जानकारी के अनुसार, पंजाब के भुलथ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को गुरुवार सुबह जलालाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जलालाबाद पुलिस खैरा को लेकर उनके चंडीगढ़ स्थित निवास स्थान पर पहुंची है। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ एक पुराना एनडीपीएस एक्ट का केस था, इस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
Congress leader Sukhpal Singh Khaira detained by Punjab Police in connection with a 2015 case registered under the NDPS Act
(Video source – Sukhpal Singh Khaira's Facebook) pic.twitter.com/vIXzC7GRPJ
— ANI (@ANI) September 28, 2023
Congress MLA Sukhpal Khaira Arrested
Congress MLA Sukhpal Khaira Arrested बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा के आवास पर गुरुवार सुबह-सुबह जलालाबाद पुलिस ने छापा मारा। जलालाबाद पुलिस ने सुखपाल खैरा को गिरफ्तार करने के लिए यह कार्रवाई की गई। हालांकि कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके खिलाफ दुश्मनी निकाल रहे हैं।