BIG BREAKING: कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

1 min read

भोपाल। मध्य प्रदेश (MP) के बरगी से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को गोली मार ली है। घटना के बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उसकी मौत हो गई है। विधायक संजय यादव के छोटे बेटे ने हाथीताल स्थित अपने घर के बाथरूम में शाम 4 बजे के करीब खुद को गोली मार ली है, आनन-फानन में घायल विभोर यादव 17 वर्ष को इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विभोर ने खुद को गोली मार ली है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित केसवानी ने बताया कि युवक ने आत्महत्या के लिए जिस हथियार का उपयोग किया, वह अभी रिकवर नहीं हुआ है। पुलिस हथियार तलाश रही है। बरामदगी के बाद ही हथियार के लायसेंसी व गैर-लायसेंसी होने के संबंध में अधिकृत तौर पर कुछ कहा जा सकेगा। युवक ने किन कारणों से आत्महत्या का कदम उठाया, यह भी स्पस्ष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता अस्पताल पहुंच गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस विधायक संजय यादव सहित पूर्व मंत्री तरुण भनोत और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता अस्पताल के बाहर पहुंच गए। इधर अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। घटना की वजह क्या है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि विभोर यादव कांग्रेस विधायक संजय यादव का छोटा बेटा था।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours