नारायणपेट,तेलंगाना:- congress president allegedly rape:तेलंगाना के नारायणपेट में कांग्रेस की एक महिला कार्यकर्ता से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप कांग्रेस के ही जिला अध्यक्ष पर लगा है। पुलिस ने आरोपी नेता के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
![Chhattisgarh Today](https://chhattisgarhtoday.co.in/wp-content/uploads/2022/03/Join_Whatsapp_AdobeCreativeCloudExpress.gif)
congress president allegedly rape:एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म का आरोप जिला अध्यक्ष खुंबम शिवकुमार रेड्डी पर लगा है। पीड़िता ने बताया कि कांग्रेस नेता उसके साथ शादी का बहाना कर दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला को 2020 के नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की तरफ से जिम्मेदारी भी मिली थी।
Read More : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 59 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, उड़द की दाल खाने के बाद ऐसी हो गई हालत
congress president allegedly rape:महिला ने बताया है कि उसे नारायणपेट जिले का जिम्मा सौंपा गया था। यहां पहुंचने पर वो कांग्रेस के जिलाध्यक्ष खुंबम शिमकुमार रेड्डी के सम्पर्क में आई। पीड़िता ने बताया है कि शिमकुमार किसी न किसी बहाने उसके नजदीक आने का प्रयास करने लगा। शिमकुमार पीड़िता को किसी भी वक़्त मैसेज करने लगा। आखिर में कांग्रेस नेता ने उससे शादी करने की मंशा प्रकट की। महिला ने जब शिवकुमार से उसकी वर्तमान पत्नी के संबंध में सवाल किया तो शिवकुमार ने कहा है कि उसकी पत्नी 3 साल से अधिक जिंदा नहीं रह पाएगी। इसलिए उसे एक ऐसी महिला की तलाश है, जो उसकी देखभाल कर सके।
Read More : शराब के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर, इन स्थानों में खुलेंगी नई दुकानें
congress president allegedly rape:
एक रात जब महिला नेता किसी काम से दुब्बाक जिले में ठहरी हुई थी, तब शिवकुमार ने जमकर शराब पी ली और देर रात शराब के नशे में वह पीड़िता के कमरे में पहुंच गया। यही नहीं रेड्डी महिला नेता पर जबरन संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। पीड़िता ने जब शिवकुमार का प्रस्ताव स्वीकार करने से मना कर दिया, तो उसने मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि शिवकुमार ने उसके साथ हैदराबाद और बेंगलुरु में बलात्कार किया और इस कृत्य का वीडियो भी बना लिया। पुलिस के अनुसार, केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपी पर कार्रवाई होगी।