कांग्रेस विधायक के बंगले में फंदे से लटकती मिली स्टूडेंट की लाश, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

1 min read

भोपाल: राजधानी भोपाल में कांग्रेस विधायक के बंगले पर एक छात्र ने फांसी लगाई है। जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम का रिश्तेदार बताया जा रहा है। वह पिछले 4 साल से मंत्री मरकाम के बंगले पर ही रहता था। वह भोपाल में बंगले पर रहकर पढ़ाई करता था। छात्र की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस न उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

congress vidhayak ke bangle me chatra ne ki khudkushi

congress vidhayak ke bangle me chatra ne ki khudkushi: छात्र पुण्डी गांव जिला डिंडौरी निवासी 22 साल का तीरथ सिंह पुत्र श्याम सिंह एमएससी का स्टूडेंट था। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की भी वह तैयारी कर रहा था। पिछले 4 साल से वह श्यामलाहिल्स स्थित कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम के बंगले में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

congress vidhayak ke bangle me chatra ne ki khudkushi

congress vidhayak ke bangle me chatra ne ki khudkushi

शनिवार रात वह बंगले में अपने साथी के साथ था। खाना खाने के बाद दोनों अपने-अपने कमरे में चले गए। रात करीब 11 बजे उसका फ्रेंड टॉयलेट के लिए उठा। देखा कि तीरथ के कमरे की लाइट जल रही है। कमरे में देखने पहुंचा तो तीरथ नहीं दिखा। हाल की तरफ नजर पड़ी तो तीरथ फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह देख वह डर गया। उसने तुरंत ही विधायक व पुलिस को सूचना दी। जानकारी के मुताबिक तीरथ का जवाहर लाल नेहरू कैंसर अस्पताल में गले के कैंसर का इलाज चल रहा था।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours