Corona Cases In India : हर दिन तेजी से बढ़ रहा है कोरोना, बीते 24 घंटों में 1.79 लाख नए केस दर्ज, 46,569 लोग हुए ठीक..

1 min read

नई दिल्ली:- भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,79,723 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 46,569 लोग रिकवर हो गए हैं। इस दौरान एक दिन में 146 लोगों की कोविड-19 से मौत हो गई है। देश में कोविड-19 एक्टिव केसों की संख्या 7 लाख 23 हजार 619 है।

भारत में सबसे संक्रमित राज्यों की बात करें, तो महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। यहां पिछले 24 घंटे में  44,388 केस सामने आए हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 24,287 केस, दिल्ली में 22,751 , तमिलनाडु में 12,895 में, कर्नाटक में 12 हजार केस सामने आए हैं।

भारत में ओमिक्रॉन के कुल केस 4 हजार

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में ओमिक्रॉन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4 हजार 33 हो गई है। ओमिक्रॉन के 4,033 केस में से 1,552 लोग ठीक हो गए हैं। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। देश में ओमिक्रॉन के सबसे अधिक केस फिलहाल महाराष्ट्र और राजस्थान में है। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 1216 केस हैं। वहीं राजस्थान में ओमिक्रॉन के 529 मामले हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours