नई दिल्ली:- कोरोना के खिलाफ भारतीय वैक्सीन का लोहा धीरे-धीरे दुनियाभर के देश मानने लगे हैं। जहां दुनियाभर के 110 देशों ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन को मान्यता दे दी है। इससे पहले 10 नवंबर को कोवैक्सीन और कोविशील्ड को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की इमरजेंसी यूज लिस्टिंग प्राप्त हुई थी।
इन दोनों टीकों को विश्व स्थास्थ्य संगठन ने आपातकालीन उपयोग सूची में भी शामिल किया है। इसके बाद भारतीय टीकों को मान्यता देने वाले देशों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।
आ रही नई वैक्सीन
हाल ही में भारतीय प्राधिकरण ने जायडस कैडिला की वैक्सीन को भी मंजूरी दी थी। जिसके बाद भारत सरकार ने उसकी 1 करोड़ डोज का ऑर्डर दिया, जो 18 साल से ऊपर के लोगों को लगाई जाएगी।