सुकमा: सीआरपीएफ जवानों ने एक बार फिर नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया है। जवानों ने चिंतागुफा थाना दसे महज कुछ ही दूरी पर तीन किलो का शक्तिशली आईईडी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानो को निशाना बनाने के इरादे से आईईडी प्लांट किया था। सीआरपीएफ 150 बटालियन के कमांडेंट धर्मेंद्र सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने सुरक्षा बल के जवानों को निशाना बनाने के लिए चिंतागुफा थाने से महज 1 किलो मीटर की दूरी पर तीन किलो का आईईढी प्लांट किया था। लेकिन समय रहते सुरक्षा जवानों ने आईईडी को परख लिया और उसे डिफ्यूज कर दिया। जवानों ने मौके से छड़ के टुकड़े व कोडेक्स वायर भी बरमद किया है।