Damoh News : कांग्रेस नेताओं ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन, अडानी के मुद्दे को लेकर BJP पर साधा निशाना, कही ये बात

1 min read

Damoh Congress Committee Press Conference : दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले में कांग्रेस नेताओं ने काली पट्टी बांधकर राहुल गांधी की सांसदी खत्म होने का विरोध जताया है। बता दूं कि राहुल गांधी के समर्थन में पूरे देश में बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जिसका असर दमोह जिले में भी देखने को मिला। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्य समाप्त होने के विरोध में कांग्रेस जय भारत सत्ता ग्रह कि शुरुआत की कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाला।

Damoh Congress Committee Press Conference : शहर बीच स्थित घंटाघर पर महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया एवं अस्पताल चौराहा पहुंचकर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर विरोध प्रदर्शन किया। माल्यार्पण के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस मौके पर संजय कपूर राष्ट्रीय महासचिव एवं धर्मेश घई, जिला कांग्रेस प्रभारी, दमोह ग्रामीण अध्यक्ष रतनचंद जैन, विधायक अजय टंडन, संभागीय प्रवक्ता निधि श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संध्या नायक, पथरिया परिषद पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में छिड़ा अडानी का मुद्दा

प्रेस वार्ता में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार सहमी सहमी सी है। उनको इस बार के विस चुनाव 2023 में हार का डर सता रहा है। केंद्र की मोदी सरकार अपने प्रिय मित्र अडानी को बचाने में लगे हुए है। जब जब लोकसभा और राज्यसभा के सदन में अडानी के कार्यों को लेकर मोदी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। साथ ही कहा कि भाजपा राहुल गांधी से इतनी डर चुकी है कि उन्होंने उनकी सांसदी की खत्म करवा दी। साथ ही कहा कि हम सभी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए उनके समर्थन में खड़े हुए है।

 

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours