Damoh News : राहुल गांधी की सांसदी खत्म होने पर कांग्रेस नेताओं ने जताई नाराजगी, पथरिया पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने भाजपा पर की सवालों की बौछार…जानें क्या कहा

1 min read

Patharia former president Laxman Singh showered questions on BJP : दमोह। मध्यप्रदेश में इस साल विस चुनाव होने वाले है। जिसको देखते हुए कांग्रेस ने सभी जिलों में तैयारियां तेज कर दी है। वहीं दमोह जिले में कांग्रेस भी कांग्रेस नेताओं ने काली पट्टी बांधकर राहुल गांधी की सांसदी खत्म करने का विरोध जताया है। बता दूं कि राहुल गांधी के समर्थन में पूरे देश में बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जिसका असर दमोह जिले में भी देखने को मिला। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्य समाप्त होने के विरोध में पथरिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

पथरिया परिषद पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने भाजपा पर की सवालों की बौछार

दमोह जिले की पथरिया परिषद के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने भाजपा पर तंज कसते हुए सवालों की बौछार कर दी। जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू इंदिरा गांधी राजीव गांधी के कार्यों की तारीफ की। साथ ही लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा भाजपा के लिए सिर दर्द बन गई है जिसकी वजह से उस दौरान भाजपा द्वारा लगातार इसका विरोध किया जा रहा था।

साथ ही कहा कि आज भाजपा ने कई हथकंडे अपनाकर राहुल गांधी की सांसदी खत्म कर दी है। ऐसी स्थिति में हम सभी कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी के साथ खड़े हुए है। भाजपा जो गलत रणनीति अपनाकर कार्य कर रही उसका जवाब चुनाव में जनता जरूर देगी। लक्ष्मण सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा की आज केंद्र सरकार जनता को गुमराह करने का काम कर रही है साथ ही कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने अडानी के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज जितनी भी ट्रेनें हैं उन पर केवल अदानी के ही विज्ञापन लगे हुए हैं, आज कई सरकारी कंपनियां प्राइवेट किए जा रही हैं। भाजपा ने जनता को बढ़ती महंगाई के जाल में फंसा दिया है।

इस साल होना है प्रदेश में विस चुनाव

गौरतलब है कि इस साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसको लेकर कांग्रेस ने प्रदेश के समस्त जिलों में तैयारियां तेज कर दी है। जिसको लेकर दमोह के कांग्रेस विधायक अजय टंडन ने भी जिले में सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया है। इसी बीच जिले की 4 विधानसभा दमोह, पथरिया, हटा और जबेरा में भी कांग्रेस नेता सक्रिय हो चुके है। बता दूं कि जिले की चारों विस सीटों में से सिर्फ 1 सीट दमोह पर कांग्रेस का कब्जा है ऐसे में पार्टी इस चुनाव में अपने प्रबल उम्मीदवारों की सहायता से चारों विधानसभाओं पर जीत हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाएगी। जिले में विधायक अजय टंडन प्रदेश की सक्रिय विधायकों की सूची में आते है तो वहीं पथरिया परिषद के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भी अपने विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि दमोह जिले में काफी सक्रिय और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माने जाते है।

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours