दो स्कूली बच्चों का खतरनाक स्टंट, लड़की ने लगा दी जान की बाजी, Video देख रह जाएंगे दंग..

1 min read

चेन्नई। सोशल मीडिया में मशहूर होने के लिए लोग जान तक की बाजी तक लगा देते हैं। हाल ही में सामने आए दो लोगों के नए वीडियो ने सोशल मीडिया में धमाल मचा रहा है। जिसमें एक लड़की खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दे रही है।

स्कूल यूनिफार्म पहने एक लड़का और एक लड़की खतरनाक स्टंट तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं चलती ट्रेन में जानलेवा स्टंट करते दिख रहे दोनों का स्टंट इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखिए वीडियो-

वीडियो चेन्नई के कवारपेट्टई रेलवे स्टेशन का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्कूल की यूनिफॉर्म पहने एक लड़की तथा एक लड़का चलती ट्रेन के साथ भाग रहे हैं। लड़की ने ट्रेन का हैंडल पकड़ा हुआ है और लड़का उसके पीछे भाग रहा है। इसके बाद जैसे ही ट्रेन की स्पीड बढ़ती है, लड़की दरवाजे के हैंडल को पकड़कर प्लेटफॉर्म पर अपने पैरों को घिसटाने लगती है। हालांकि अभी इस वीडियो के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन कोरुक्कुपेट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours