WTC Final से पहले टीम इंडिया पर छाए काले बादल, टीम से बाहर हो सकता है खतरनाक प्लेयर

1 min read

WTC Final 2023 : नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के स्क्वाड का ऐलान पहले ही हो चुका है। टीम इंडिया का ये दूसरा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप का फाइनल है। WTC 2019-21 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब इससे पहले ही भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम इंडिया का एक स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया है।

 

WTC Final 2023 : भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में वह खेलने नहीं उतरे। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि पीठ में ऐंठन के कारण अश्विन खेलने नहीं उतरे। अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से ठीक 18 दिन पहले ही अश्विन की चोट भारतीय मैनेंजमेंट की चिंता बढ़ाने वाली है। इंग्लैंड के ओवल मैदान पर स्पिनर्स को मदद मिलने की संभावना है। ऐसे में अश्विन का चोटिल होना किसी झटके से कम नहीं है।

 

WTC Final 2023 : रविचंद्रन अश्विन की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर्स में होती है। उन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं। उनके पास वह काबिलियत है कि वो किसी भी बल्लेबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकें। उन्होंने भारत के लिए 92 टेस्ट मैचों में 474 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, 3129 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं।

 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम: 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, इशान किशन, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours