किताब पर बवाल : सलमान खुर्शीद के घर पर तोड़फोड़ और आगजनी, कांग्रेस नेता ने शेयर की तस्वीरें और वीडियो..

1 min read

नई दिल्ली: नैनीताल में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर पर तोड़फोड़ की गई है। सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना ISIS की थी जिसके बाद से लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। हालांकि अभी तक साफ नहीं हुआ है कि ये तोड़फोड़ किसने की है और प्रदर्शन करने वाले किस संगठन से जुड़े हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने आगजनी भी की।

सलमान खुर्शीद के ज़रिए शेयर किए गए वीडियोज में देखा जा सकता है कि कुछ लोग सलमान खुर्शीद के खिलाफ नारे बाजी कर रहे हैं। यहां तक कि उन्हें पाकिस्तान से जोड़ रहे हैं। खुर्शीद के घर पर हमला होने के बाद उनकी तरफ से पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने उनके घर पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। आग को बुझा दिया गया। साथ ही उनके घर के बाहर पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है।

आपको बता दें कि सलमान खुर्शीद ने अपनी नई किताब में कथित तौर पर हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी ग्रुपों बोको हरम और ISIS से करने को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। हालांकि खुर्शीद ने शनिवार को कहा कि मैंने यह नहीं कहा कि वे एक जैसे हैं (ISIS और हिंदुत्व) हैं। मैंने यह भी कहा है कि ISIS और बोको हराम इस्लाम धर्म का गलत इस्तेमाल करते हैं लेकिन किसी इस्लामी अनुयायी ने इसका विरोध नहीं किया। किसी ने नहीं कहा कि मैं उनके मज़हबी की छवि खराब कर रहा हूं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours