धर्म संसद: धर्मगुरु कालीचरण ने गोडसे की सराहना की, महात्मा गांधी के बारे में कहे अपमानजनक शब्द, कांग्रेस ने दर्ज कराई FIR

1 min read

रायपुरः-भारत में अलग-अलग राज्यों में हिंदू ‘धर्म संसद’ का आयोजन किया जा रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक संगठन द्वारा आयोजित धर्म संसद में धर्मगुरु कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी के बारे में अपमानजनक शब्द कहे और नाथूराम गोडसे को बापू की हत्या के लिए सही ठहराया।

कांग्रेस नेताओं की भी आलोचना की
कालीचरण महाराज ने कहा कि लोगों को धर्म की रक्षा के लिए एक कट्टर हिंदू नेता को सरकार का मुखिया चुनना चाहिए। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार में कांग्रेस के नेताओं की भी आलोचना की। उनके द्वारा कही गई बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

यहां रावण भाटा मैदान में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन दिवस पर कालीचरण ने कहा, ‘‘हमारा मुख्य कर्तव्य क्या है – धर्म की रक्षा करना। हमें सरकार में एक कट्टर हिंदू राजा (नेता) का चुनाव करना चाहिए, भले ही वह (पुरूष या महिला) किसी पार्टी से संबंधित हो… हमारे घरों की महिलाएं बहुत अच्छी और सभ्य हैं और वे मतदान करने (चुनाव में) नहीं जाती हैं। जब सामूहिक बलात्कार होंगे तो आपके घर (परिवार) की महिलाओं का क्या होगा… महामूर्खों, मैं उन लोगों का आह्वान कर रहा हूं जो वोट देने नहीं जाते हैं।’’

कालीचरण ने कहा नाथूराम गोडसे को सलाम करता हूं
आगे उन्होंने कहा कि इस्लाम का लक्ष्य राजनीति के माध्यम से राष्ट्र पर कब्जा करना है। हमारी आंखों के सामने उन्होंने 1947 में कब्जा कर लिया था। उन्होंने पहले ईरान, इराक और अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने राजनीति के माध्यम से बांग्लादेश और पाकिस्तान पर कब्जा कर लिया था। मैं नाथूराम गोडसे को सलाम करता हूं कि उन्होंने गांधी की हत्या कर दी… इसके बाद लोगों ने तालियां भी बजाईं।

कांग्रेस ने कालीचरण बाबा के खिलाफ दर्ज करवाई FIR
कालीचरण बाबा का विवादित बयान पर कांग्रेसी बिफर पड़े हैं। विभाजन के लिए महात्मा गांधी को जिम्मेदार ठहराने और गाली देने के खिलाफ सभापति प्रमोद दुबे की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है। प्रमोद दुबे की शिकायत पर थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 578/2021 धारा 505(2), 294 IPC के तहत अपराध दर्ज़ किया गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours