चेन्नई: Dhoni Helicopter Shot MEME चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का अपने घरेलू मैदान पर जोरदार प्रदर्शन जारी है और टीम ने 1426 दिन बाद चेपॉक में खेलते हुए जीत दर्ज की। चेन्नई के फैंस अपनी टीम को खेलते देखने के लिए काफी उत्सुक थे और उन्हें सीएसके की तरफ से जीत का तोहफा मिला। मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाये, जवाब में लखनऊ की टीम पूरे ओवर खेलकर 205 रन ही बना पाई और 12 रन से मुकाबला हार गई। एमएस धोनी (MS Dhoni) ने भी इस मैच में आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करते हुए दो छक्के लगाकार 12 रन बनाये थे और फैंस उन्हें ही जीत का अंतर बता रहे हैं।
Dhoni Helicopter Shot MEME
चेन्नई की पारी के आखिरी ओवर में रविंद्र जडेजा के विकेट के बाद एमएस धोनी ने आते ही मार्क वुड की गेंद पर थर्ड मैन के ऊपर से जोरदार छक्का लगाया। इसके बाद वुड ने अगली गेंद छोटी डाली जिसे धोनी Dhoni Helicopter Shot MEME ने पुल करते हुए डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से दर्शकों के बीच मारा। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर भी बड़ा शॉट खेला लेकिन इस बार आउट हो गए। इस तरह उनकी पारी 3 गेंदों में 12 रन पर समाप्त हो गई। हालाँकि उनकी पारी से चेन्नई का स्कोर और बड़ा हो गया और वही आखिरी में निर्णायक भी रहा।
Yellove reunion 🥺💛@MSDhoni #IPL2023 #CSKvsLSG pic.twitter.com/5occT7fAAW
— DHONI Era™ 🤩 (@TheDhoniEra) April 4, 2023
https://twitter.com/CherukuriRaju3/status/1643068491250151424?t=SpYuDLlXboxGztebs5qmiQ&s=19
#SPORTSUPDATE || சென்னை சூப்பர் கிங்ஸ் அணி வெற்றி | #CSKvsLSG | #TATAIPL2023 | #Cricket | #IPL2023 | #MSDhoni | https://t.co/CKGwVuqJ6O pic.twitter.com/uhKgGNW9IZ
— Polimer News (@polimernews) April 4, 2023
ஐபிஎல் தொடரில் 5,000 ரன்களை கடந்த 7வது வீரர் என்ற சாதனையை படைத்தார் எம்.எஸ்.தோனி!@msdhoni @CSKFansOfficial #CSK @IPL@LucknowIPL #CSKvsLSG #IPL2023 #IPL #IPL2023 #IPL2023Live #MSDhoni𓃵 #JayaPlus pic.twitter.com/scS6AVgIpg
— Jaya Plus (@jayapluschannel) April 4, 2023
+ There are no comments
Add yours