Digvijay Singh reached Patharia Damoh : दमोह। 14 अप्रैल को प्रदेश की नहीं बल्कि पूरे देश में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़ी ही धूमधान से मनाई गई। वहीं दमोह जिले की तहसील पथरिया में अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब का विनम्र श्रृदांजलि अर्पित की गई। इसी बीच ज्ञात हो कि कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह इस समय बुंदेलखंड दौरे पर है। जहां वह शुक्रवार को अंबेडकर जयंती पर दमोह जिले की तहसील पथरिया पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस दमोह विधायक अजय टंडन, नगर परिषद पथरिया पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने गर्मजोशी के साथ दिग्विजय सिंह का स्वागत किया।
(पथरिया परिषद पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने किया स्वागत)
Digvijay Singh reached Patharia Damoh : दिग्विजय सिंह मंडल सेक्टर कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचकर कार्यकर्ताओ से मिले समरसता भोज में शामिल होकर सभी के साथ भोजन किया। इतना ही नहीं दमोह, पथरिया पर कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर चर्चा भी की। इस दौरान दमोह और पथरिया के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी रही।
(पथरिया परिषद कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह और दिग्विजय सिंह ने अंबेडकर साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण)
इसी साल होने वाले है विस चुनाव
बता दूं कि मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसको लेकर कांग्रेस ने सभी स्तर बूथों पर तैयारी तेज कर दी है। वहीं बुंदेलखंड की कमान स्वयं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अपने हाथों में ली है। ज्ञात हो कि दमोह जिले में कुल 4 दमोह, हटा, पथरिया और जबेरा विधानससभा सीटें हैं। चारों विस सीटों में से कांग्रेस के कब्जे में केवल दमोह सीट ही है जिस पर कांग्रेस के अजय टंडन विधायक हैं। वहीं इस बार चारों विधानसभा सीटों पर चुनावी रणनीति बनाने के लिए दिग्विजय सिंह ने पथरिया पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर जानकारी ली। जहां पथरिया से कांग्रेस के दिग्गज नेता लक्ष्मण सिंह ने पथरिया विधानसभा की समस्त जानकारी और वर्तमान हालातों से दिग्गी राजा को अवगत कराया।
(दिग्विजय सिंह और लक्ष्मण सिंह के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद)