Chhattisgarh : नर्स से छेड़छाड़ और गंदी हरकत करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, नोटिस के बाद भी नहीं सुधरा

1 min read

जांजगीर चांपाः-Doctor arrested for molesting जांजगीर-चांपामें एक डॉक्टर को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। डॉक्टर कई दिनों से एक नर्स से छेड़छाड़ कर रहा था। प्रबंधन ने उसे नोटिस जारी भी किया था। मगर वह नहीं माना। एक बार फिर से उसने जब छेड़छाड़ की तो पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबि चांपा के नए बस स्टैंड के पास NKH अस्पताल है। यहां डॉ.लेखचंद साहू(40) पदस्थ है। लेखचंद साहू पहले से शादीशुदा भी है। इस मामले में 40 साल की पीड़ित नर्स ने पुलिस से शिकायत की थी। पीड़ित नर्स भी शादीशुदा है। उसका पति किसी दूसरे जगह रहकर काम करता है। शिकायत में बताया गया कि 17 जून की रात को वह ड्यूटी पर तैनात थी। उस दौरान भी लेखचंद साहू ने उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। काफी विरोध करने पर भी वह नहीं मान रहा था। नर्स वहां से किसी तरह से भागने में कामयाब हुई थी।

Doctor arrested for molesting शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया था और उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि आरोपी डॉक्टर पिछले कई दिनों से नर्स से छेड़छाड़ कर रहा था। इस वजह से उसने पूरे मामले की शिकायत प्रबंधन से भी की थी। इसी शिकायत पर प्रबंधन ने डॉक्टर को नोटिस भी जारी किया था। इसके बावजूद डॉक्टर नहीं सुधरा। जिसके बाद पूरे मामले की शिकायत थाने तक पहुंची है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours