काटने पर कुत्ते को मिली मौत की सजा : पूर्व नगर निगम अधिकारी के बेटे ने गोली मारकर मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार..

1 min read

जबलपुर, मध्यप्रदेशः-जबलपुर में एक युवक ने डॉग को गोली मार दी। दरअसल कुत्ते ने युवक के भतीजे को दो दिन पहले काट लिया था। रविवार रात कुत्ते को देखते ही आरोपी के ताबड़तोड़ दो फायर कर दिया। विजय नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पिस्टल जब्त कर ली है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मामला मथुरा विहार कॉलोनी की है। पूर्व नगर निगम अधिकारी के पोते कुशाग्र सिंह चंदेल को दो दिन पहले कॉलोनी वालों द्वारा मिलकर पाले गए डॉग ने काट लिया था। भतीजे कुशाग्र को डॉग के काटने से चाचा योगेश सिंह चंदेल गुस्से में था। रविवार की रात वह कुत्ता घर के पास घूमता दिख गया। योगेश ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उसे गोली मार दी।

मामले में विजय नगर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं घटना पर BJP सांसद मेनका गांधी ने संज्ञान लिया है। वहीं दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की बात कही है।सीएसपी गढ़ा तुषार सिंह के मुताबिक आरोपी के पिस्टल का लाइसेंस भी निरस्त कराएंगे। गुस्से में जो व्यक्ति डॉग को मार सकता है, वो किसी की जान भी ले सकता है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours