इंटरनेशनल डेस्कः- Dumbbell Stuck In Private Part Of Man: ब्राजील से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां डॉक्टरों की एक टीम ने एक शख्स के प्राइवेट पार्ट से एक्सरसाइज करने वाला एक डंबल निकाला। यह सब तब हुआ जब उस शख्स ने जानबूझकर इस दो किलो के डंबल को अपने प्राइवेट पार्ट में डाल लिया था। बताया गया कि शख्स ने सेक्शुअल प्लीजर के लिए ऐसा किया था।
Read More : Ranbir-Alia Wedding: दूल्हा बने रणबीर ने किया दुल्हन आलिया को Kiss, देखें सबसे पहली झलक
दरअसल, यह घटना ब्राजील के एक शहर की है। एक ऑनलाइन रिपोर्ट में इस बारे में विस्तृत खबर छापी है। रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स के पेट में दर्द हुआ तो वह डॉक्टरों के पास पहुंचा। वहां पर उसकी जांच की गई और एक्सरे करवाया गया। डॉक्टरों ने देखा कि उसके प्राइवेट पार्ट में कुछ फंसा हुआ है। ध्यान से देखा गया तो यह एक डंबल था।
हैरान करने वाली बात यह है कि इस दो किलो के डंबल को उस शख्स ने खुद वहां पहुंचाया था। उसने बाद में बताया कि उसने सेक्शुअल प्लीजर के लिए ऐसा किया था। लेकिन उसकी यह हरकत उसकी जान के लिए भारी पड़ गई। एक्सरे रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि शख्स के रेक्टम में यह डंबल फंसा हुआ था। इसके बाद डॉक्टरों ने निर्णय लिया कि इसे सर्जरी के जरिए निकाला जाएगा।
![Chhattisgarh Today](https://chhattisgarhtoday.co.in/wp-content/uploads/2022/03/Join_Whatsapp_AdobeCreativeCloudExpress.gif)
Dumbbell Stuck In Private Part Of Man:रिपोर्ट के मुताबिक एक लंबी सर्जरी के बाद इस डंबल को निकाला गया। सर्जरी के बाद कुछ दिन तक शख्स को अस्पताल में भर्ती रखा गया और फिर कुछ आराम के बाद शख्स को उसके घर भेज दिया गया। बताया गया कि अगर इस डंबल को नहीं निकाला जाता तो जल्द ही शख्स की मौत हो सकती थी।