न्यूज प्लस 21 की तरफ से दुर्गा प्रसाद प्रेमा मिश्रा स्मृति सेवा संस्था को किया गया सम्मानित, एक ही मंच पर दिखा सेवा समर्पण का जज्बा

0 min read

रायपुर। न्यूज प्लस 21 ने सामाजिक सरोकार के तहत प्रदेश की उन शख्सियतों को सम्मानित किया जिन्होंने इस भाग दौड़ की जिन्दगी में बड़ा वक्त मानवता की सेवा के लिए समर्पित किया। जी…हां समर्पण (एक सम्मान उनके लिए जो जीते हैं दूसरों के लिए)ऐसा ही एक मंच रहा जहां न्यूज प्लस 21 के द्वारा उन शख्सियतों को सम्मानित किया गया जो जीते हैं दूसरों के लिए।

बता दें कि समर्पण सम्मान कार्यक्रम में आज विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शख्सियतों को विशेष सम्मान से नवाजा गया। समर्पण कार्यक्रम में पार्टिसिपेट करने के लिए आॅनलाइन नामिनेशन तीन केटेगरी में स्वीकार किए गए थे। यह आयोजन टाटीबंध स्थित होटल सिंघानिया सरोवर पोर्टिको में किया गया।

इस कार्यक्रम में दुर्गा प्रसाद प्रेमा मिश्रा स्मृति सेवा संस्थान को भी सम्मानित किया है। संस्था के अध्यक्ष सृजन मिश्रा ने बताया कि उनके दादा और दादी की याद में उन्होंने यह संस्था को बनाया गया। जिसकी प्रेरण उन्हें अपनी घर की महिलाओं से मिली है।

अध्यक्ष मिश्रा ने बताया कि आम जनता को बचाने के लिए दिन रात अपने घर से अलग रह कर अपने घरों की चिंता किए बगैर हमारी सेवा में दिन रात कार्यरत हैं ताकि समाज और हम स्वस्थ रहें दुर्गा प्रसाद प्रेमा मिश्रा स्मृति सेवा संस्थान ने यह बताया कि उनका उद्देश्य ऐसी महिलाओं को ही आगे बढ़ाना और उन्हें सम्मानित करना है जो आज समाज के लिए एक आइडल प्रस्तुत कर रही हैं। आज महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर नहीं बल्कि हर क्षेत्र में पुरुष को भी पीछे छोड़ रही हैं चाहे वह किसी भी फील्ड से या किसी भी सेवा में कार्यरत होते हुए हो संस्था के लोगों का कहना था कि हमें इन महिलाओं पर गर्व है और हम आगे भी ऐसी महिलाओं का सम्मान करते रहेंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours