धरमजयगढ़ वन मंडल में मिला हाथी के बच्चे का शव, जांच में जुटी वन विभाग की टीम

1 min read

धरमजयगढ़,रायगढ़ः- Elephant dead body found in Dharamjaigarh रायगढ़ जिले के  धरमजयगढ वनमंडल के छाल रेंज से हाथी के बच्चे का शव मिलने की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां हाथी के बच्चे की लाश मिलने से धरमजयगढ वन महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वन अमला पूरी तरह से सजग होकर हरकत में आ गया है,और घटना के बारे गहन जांच पड़ताल में जुट गया हैं।

Elephant dead body found in Dharamjaigarh मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ वनमंडल अंतर्गत छाल वन परिक्षेत्र  के जंगल मे एक मृत हाथी के बच्चे का शव देखने की बात,क्षेत्र में आग की  तरह फैली हुई है।  हालांकि इस बात की पुष्टि वन विभाग द्वारा आधिकारिक रूप से अब  तक नही की गई है।अलबत्ता सूचना पर जरूर वन अमला हरकत में  आते हुए हाथी शव मिलने की बात को स्पष्ट रूप से साफ करने संबंधित जंगल में पैनी नजर रखते हुए जांच पड़ताल में जुटे हुए है।

धरमजयगढ़ में मिली हाथी के बच्चे की लाश

Elephant dead body found in Dharamjaigarh दर असल छाल रेंज के पुरूंगा जामपाली के बीच स्थित जंगल में हाथी के  शावक का शव मिला है। बहरहाल शावक के शव के संबंध में विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सूचना के मुताबिक हाथी शावक के शव की तलाश लगातार जंगल मे सघन रूप से की जा रही थी।

Elephant dead body found in Dharamjaigarh

Elephant dead body found in Dharamjaigarh वन विभाग के अफसरों ने बताया कि जिस ग्रामीण के माध्यम से यह  ख़बर मिली है वह स्पष्ट रूप से घटना स्थल की जानकारी देने में असमर्थ साबित हो रहा था।   बहरहाल मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, संबंधित वन अधिकारी व कर्मचारियों की ओर से पूरी गंभीरता से जंगल में हाथियों की मौजूदगी के बावजूद रात के अंधेरे में हाथी शव सर्च अभियान में लगातार जुटे हुए हैं। आगे विभाग की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि करने पश्चात ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

कैसे हुई गज शावक की मौत

Elephant dead body found in Dharamjaigarh यहां सबसे अहम कारण ये है कि हर कोई यही सवाल उठा रहा है कि  आखिर हाथी के बच्चे की मौत कैसे हुई ? इस पर अभी वन विभाग का अमला कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं दिखाई दे रहा है। मामले की तहकीकात जारी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours