सुकमा,छत्तीसगढ़ः- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड जवानों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर हुआ है। इस मुठभेड़ में दो जवान बुरी तरह घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए सुकमा जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक जवानों की हालत स्थिर और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। घायल जवान का नाम चमरू राम पोयाम, नेहरुलाल कश्यप है।
मारा गया तीन लाख का ईनामी नक्सली
आपको बता दें कि बीजापुर जिले में बीते शुक्रवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया, जिसके सिर पर तीन लाख रुपये का इनाम था, जबकि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया। बस्तर रेंज के महानिरीक्षक पी. सुंदरराज ने यह भी कहा कि मुठभेड़ उस समय हुई जब डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) नईद थाना क्षेत्र के जंगल में संयुक्त अभियान चला रहे थे।