[lwptoc]
कोलकाता: Pallavi Dey Commits Suicide मनोरंजन जगत से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी डे ने आत्महत्या कर ली है और उनका शव उनके कोलकाता के गरफा में स्थित घर से मिला है। ‘मोन माने ना’ बंगाली टीवी शो में मुख्य भूमिका निभाने वालीं पल्लवी कुल 20 साल की ही थीं। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और उनका मानना है कि यह सुसाइड का मामला ही नजर आ रहा है।
पंखे से लटका मिला शव
Pallavi Dey Commits Suicide बता दें, पल्लवी डे का शव उनके घर में पंखे पर लटका मिला था। इसके बाद पल्लवी को नजदीकी बांगुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पल्लवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस भी पूरी जांच में जुटी हुई है। पल्लवी की मौत से इंडस्ट्री में सनसनी मच गई है और उनके करीबियों को झटका लगा है।
‘विश्वास नहीं हो रहा है इस खबर पर’
वहीं, पल्लवी की सह-कलाकार अनामित्रा बताब्याल ने दो दिन पहले ही पल्लवी से बात की थी। उन्होंने कहा, ‘मैं सदमे में हूं। हमने 12 मई को टेलीविजन शो के लिए शूटिंग की और उनके साथ मेरी बातचीत भी हुई थी। मुझे इस खबर पर विश्वास ही नहीं हो रहा है।’ पल्लवी ‘मोन माने ना’ में मुख्य भूमिका निभा रही थीं, जिसमें उनके साथ सैम भट्टाचार्य मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अभिनेत्री अंजना बसु शो में निगेटिव रोल में हैं।
बार बालाओं के साथ माननीय के ठुमके… गाना बजा और आउट ऑफ कंट्रोल हो गए विधायक जी, दे दिया फ्लाइंग किस