[lwptoc]
बिलासपुर: Father in Law Raped Daughter in law छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक ससुर अपनी बहू से शारीरिक संबंध बनाता था। महिला ने हिम्मत जुटाकर पति को अपनी व्यथा बताई तो उसने पिता का पक्ष लेते हुए कहा कि उनकी इच्छा पूरी नहीं हुई तो उसके साथ बुरा होगा। ससुर की ज्यादती का महिला ने विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।
Read More: स्विमिंग पूल में 2 भाइयों की मौत, फिर हुआ मासूमों को जिंदा करने का क्रूर खेल
ससुर करता था बहू का रेप
Father in Law Raped Daughter in law प्रशिक्षु IPS विकास कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार छह साल पहले महिला की शादी हुई थी। उसका 3 साल का एक बेटा भी है। सालभर पहले महिला का पति कोई काम से बाहर गया था, तब उसके ससुर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। ससुर ने अपनी बहू को इस बात जानकारी देने पर घर से निकालने और बदनाम करने की धमकी दी। सालभर तक महिला ज्यादती सहती रही और आखिरकार हिम्मत जुटाकर उसने अपने पति को इसकी जानकारी दी। पति का जवाब सुनकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। पति ने उससे कहा कि वह पिता की इच्छा पूरी करते रहे, नहीं तो ठीक नहीं होगा।
घर से निकाला तब महिला पहुंची मायके
पुलिस के मुताबिक महिला सालभर तक तक अपने ससुर व पति की ज्यादती सहती रही। पति द्वारा प्रताड़ित करने और ससुर द्वारा शारीरिक शोषण से वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। महिला ने इसका विरोध किया तो उसे बच्चे सहित घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई। हिम्मत जुटाकर महिला ने अपने ससुर और पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने ससुर को रेप तथा महिला के पति को अपराध में सहयोग का दोषी मानते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों को सीपत पुलिस ने जेल भेज दिया है।
Read More: स्विमिंग पूल में 2 भाइयों की मौत, फिर हुआ मासूमों को जिंदा करने का क्रूर खेल