नए साल पर Mumbai में आतंकी हमले की आशंका, सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, Alert जारी..

1 min read

मुंबई,महाराष्ट्र:- कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘ओमीक्रोन’ के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खालिस्तानी आतंकवादियों के हमले की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार आतंकी हमले की आशंका के चलते मुंबई पुलिस अलर्ट पर है। वहीं इस खतरे के मद्देनजर सभी पुलिसकर्मियों की 31 तारीख की छुट्टी और साप्ताहिक छुट्टी रद्द कर दी गई है। सिर्फ यही ही नहीं मुंबई में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। 

सूत्रों से मिली जानकारी केंद्रीय जांच एजेंसियों को खुफिया जानकारी मिली थी कि खालिस्तानी आतंकवादी मुंबई में आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं। आंतकवादी हमले की आशंका के चलते शहर के प्रमुख स्टेशनों दादर, बांद्रा चर्चगेट, सीएसएमटी, कुर्ला पर कड़ी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours