Fight between women passengers: सोशल मीडिया पर आए दिन कई प्रकार के वीडियो सामने आते रहते है। इसी कड़ी में एक और वीडियो सामने आया है। यह मुंबई की लोेकल ट्रेन का है। जिसमें दो महिला गुटों के बीच जमकर मारापीटी हो गयी। बताया जा रहा है कि ट्रेन में सीट को लेकर महिलाओं के बीच झगड़ा हुआ था। फिर देखते ही देखते ट्रेन का डिब्बा अखााडे में बदल गया। इस झगड़े में एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल हो गई। सोशल मीडिया महिलाओं की यह लड़ाई खूब वायरल हो रहा है।
Read More : रायपुर में बच्चा चोरी का हल्ला, शक में युवक की पिटाई, 6 घंटे के भीतर सामने आए दो मामले
जमकर हुई मारपीट
Fight between women passengers: जानकारी के मुताबिक ये ट्रेन ठाणे से पनवेल जा रही थी। नवी मुंबई के तुर्भे स्टेशन पर ट्रेन में सीट को लेकर दो महिला पैसेंजर में विवाद हो गया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 3 महिलाएं एक दूसरे से हाथापाई कर रही है। मामला बढ़ता देख डब्बे में सवार कुछ महिलाओं ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद वहां एक महिला पुलिसकर्मी पहुंची। लेकिन मारपीट में वो भी घायल हो गईं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
Fight between two female passengers over a seat in Mumbai Local Train. #MumbaiLocal #Fight #ViralVideo #Mumbai pic.twitter.com/A7GiedIUvJ
— AH Siddiqui (@anwar0262) October 6, 2022
Fight between women passengers:दिल्ली मेट्रो में भी मारपीट
Fight between women passengers: ऐसा ही एक वाकया पिछले दिनों दिल्ली मेट्रो में हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दो महिलाओं को बैठने की व्यवस्था को लेकर आपस में झगड़ते हुए दिखाया गया। सीट को लेकर यहां भी जबरदस्त ड्रामा हुआ था।