देवास,मध्यप्रदेश: Fire in moving car मध्यप्रदेश के देवास जिले के भौरांसा थाना क्षेत्र के ग्राम महुड़ी के पास रविवार दोपहर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। इस हादसे में कार में सवार महिला की जलने से मौत हो गई। वहीं, एक युवक बुरी तरह झुलस गया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस जांच कर रही है।
Fire in moving car जानकारी के अनुसार, भौरांसा थाना क्षेत्र के ग्राम महुड़ी के पास एक टाटा नैनो कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार महिला जिंदा जल गई। वहीं, उसके पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इंदौर के रहने वाले सुनील (36) पिता चंदर सिंह चौहान, पत्नी राधाबाई के साथ शनिवार को सोनकच्छ के महुड़ी में रिश्तेदार से मिलने आए थे।
Fire in moving car वापस इंदौर जा रहे थे कि तभी अचानक कार में आग लग गई, जिसमें सवार राधा नामक महिला की जलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कार उसका पति सुनील चौहान गंभीर रूप से झुलस गया। बाद में उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया।
Fire in moving car
Fire in moving car भौंरासा पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। भीषण आग में महिला पूरी तरह से जलकर कंकाल में तब्दील हो गई। हादसे के शिकार पति-पत्नी हैं और दोनों मूल रूप से कुमारखेड़ी क्षेत्र इंदौर के निवासी हैं। ग्राम महुड़ी में ये अपने किसी रिश्तेदार के यहां मिलने आए थे।