BIG BREAKING: पूर्व CM अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, सोनिया गांधी को लिखा पत्र, साथ ही किया नई पार्टी के नाम का ऐलान..

1 min read

चंडीगढ़, पंजाबः- पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आधिकारिक तौर पर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अमरिंदर की यह घोषणा महज औपचारिक ही है क्योंकि उन्होंने पहले ही नई पार्टी के गठन का ऐलान किया था।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अपनी नई पार्टी के नाम का भी ऐलान कर दिया है। सिंह ने बताया कि पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress) उनकी नई पार्टी का नाम होगा।

सिंह ने हाल ही में कहा था कि वह जल्द ही अपनी नई पार्टी बनाएंगे और अगर तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों के हित में कुछ समाधान निकलता है तो वह बीजेपी के साथ 2022 के चुनाव में सीटों के समझौते को लेकर आशान्वित हैं। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours