बड़ी खबरः पूर्व विधायक का निधन, सीएम भूपेश बघेल ने किया शोक व्यक्त

1 min read

Neelima Tekam passed away: छत्तीसगढ़ के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक और राज परिवार की बहु नीलिमा टेकाम का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नीलिमा टेकाम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने टेकाम के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

Neelima Tekam passed away गौरतलब है कि साल 2008 में नीलिमा टेकाम ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट से डौंडीलोहारा विधानसभा में चुनाव जीता था। दिवंगत नेत्री का राजपरिवार टेकाम परिवार के नाम से छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध रहा है।

Neelima Tekam passed away

Neelima Tekam passed away जानकारी के लिए आपको बता दें कि नीलिमा टेकाम अविभावजित दुर्ग के समय भूमि विकास बैंक की जिला उपाध्यक्ष भी थीं। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। एक साल पहले ही उनके पति पूर्व विधायक राजा लाल महेंद्र सिंह का निधन हुआ था। ठीक उसके एक साल पूर्व उनके जेष्ठ पुत्र लाल गजेंद्र सिंह का भी निधन हो गया था।
Neelima Tekam passed away

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours