सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले में मैहर के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। मैहर के पास उनकी कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना भयानक था कि सभी की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, परिवार के चारो लोग सतना से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरा मैहर के पास उनकी कार और ट्रक की भीड़ंत हो गई। जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं उनके एक बेटे गंंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें सतना के अस्पताल में रेफर किया गया था, वहां इलाज न होने के कारण उसे जबलपुर भेजा गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उनकी सांसे थम गई। हादसा करीब रात 11 बजकर 30 मिनट की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले परिवार ने कुछ तस्वीरें भी ली थी।
हादसे में मरने वाले परिवार के सदस्यों में सत्य प्रकाश उपाध्याय की उम्र 40 वर्ष, उनकी पत्नी मेनका उपाध्याय 35 वर्ष व बेटी इशानी उपाध्याय 10 वर्ष और बेटा स्नेह उपाध्याय 8 वर्ष का था। ये सभी कार में सवार होकर सतना से मैहर की ओर जा रहे थे। चारों ने सतना के एक रेस्तरां में साढ़े 10 बजे के करीब खाना खाया था। इस दौरान चारों काफी खुश थे और मोबाइल से सेल्फी भी ले रहे थे।
+ There are no comments
Add yours