एंटरटेनमेंट डेस्कः- Mouni Roy Haldi Ceremony: टीवी सीरियल देवों के देव महादेवी की एक्ट्रेस मौनी रॉय 27 जनवरी, 2022 को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। मौनी रॉय अपने प्रेमी सूरज नांबियार के साथ 7 फेरे लेंगी। बंगाली ब्यूटी अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में बीच वेडिंग में शादी का संकल्प लेंगी। मौनी ने सूरज के साथ अपने संबंधों और उनकी शादी के बारे में बात करने से परहेज किया है। लेकिन इस बीच अब उनकी प्री-वेडिंग रस्में शुरू हो चुकी हैं।
मौनी और सूरज की शादी भारतीय पारंपरा के अनुसार होगी। इसके तहत हल्दी, मेहंदी और संगीत रस्मों की शुरुआत हो चुकी है। मौनी की करीबी दोस्त आशका गोराडिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर होने वाली दुल्हन की एक तस्वीर साझा की। आशका ने डिजाइनर अनुराधा खुराना की तस्वीर को रीपोस्ट किया है, जिसमें मौनी येलो आउटफिट में नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “आज।” तस्वीर में ‘महादेव’ की अभिनेत्री को पीले रंग के पारंपरिक कपड़े को पहने हुए देखा जा सकता है।
![](https://chhattisgarhtoday.co.in/wp-content/uploads/2022/01/मौनी-रॉय.jpg)
वायरल हो रहे फोटोज-वीडियोज
Mouni Roy Haldi Ceremony: मेहंदी सेरेमनी इस समय चल रही है। मौनी ने येलो लहंगा पहना है, जिसपर जरी का गोल्डन काम हुआ है। बालों को खुला रखा है और कुंदन मांग टीके और ईयररिंग्स के साथ लुक को कम्प्लीट किया है। हाथों पर सूरज के नाम की मेहंदी लगवाते हुए मौनी रॉय एक्टर अर्जुन बिजलानी संग बूमेरैंग वीडियो में पोज दे रही हैं।
एक्ट्रेस की हल्दी सेरेमनी से कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें उन्हें उनके दोस्तों के साथ देखा जा सकता है। बता दें कि, जिया मुस्तफा, मंदिरा बेदी, अर्जुन बिजलानी, रोहिणी अय्यर, मीत ब्रोस फेम मनमीत सिंह समेत मौनी के दोस्त शादी के लिए पहले ही गोवा पहुंच चुके हैं।
Mouni Roy Haldi Ceremony: वर्कफ्रंट की बात करें तो, मौनी जल्द ही ज़ी टीवी के ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ में जज के रूप में दिखाई देंगी। डांस बेस्ड शो का नया सीजन अगले महीने लॉन्च होने की उम्मीद है। वह ‘मेड इन चाइना’ स्टार अयान मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म सितंबर 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।