Friendship Day 2023: फ्रेंडशिप डे को स्पेशल बनाने के लिए आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आजकल काम में बिजी रहने के कारण लोग दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने और अच्छा वक्त गुजारने के लिए तरसते रहते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों को समय नहीं दे पाते हैं तो फ्रेंडशिप डे पर साथ में घूमने की एक ट्रिप प्लान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) भी स्पेशल हो जाएगा और आपके पास कई नई यादें भी जुड़ जाएंगी। आइए जानते हैं दोस्तों संग किन जगहों पर घूमने का प्लान बनाया जा सकता है।
Friendship Day 2023: भारत में दोस्तों के साथ घूमने की जगहें
गोवा (Goa)
Friendship Day 2023: दोस्तों संग घूमने के लिए गोवा बेस्ट जगह है, अगस्त के मौसम में गोवा का माहौल शानदार होता है और हरियाली भी खूब देखने को मिलती है। गोवा की नाइट लाइफ भी दुनियाभर में मशहूर है। समुद्र के किनारे गोवा में आप दोस्तों संग खूब मौज-मस्ती कर सकते हैं।
लोनावला (Lonavala)
Friendship Day 2023: अगर आप मुंबई या इसके आसपास रहते हैं तो लोनावला जाने का प्लान बना सकते हैं। अगस्त के मौसम में लोनावला सेलेब्स का भी फेवरेट डेस्टिनेशन होता है। लोनावला में आपको प्रकृति के मनमोहक नजारों के साथ कई बरसाती झरने भी दिखेंगे, पूणे से लोनावला पहुंचने में करीब 2 घंटे लगते हैं।
करसोग (Karsog)
Friendship Day 2023: हिमाचल प्रदेश में घूमने लायक कई जगहें हैं लेकिन अगर आप दोस्तों के संग शांति में वेकेशन एंजॉय करना चाहते हैं तो इस बार फ्रेंडशिप डे के मौके पर करसोग जाएं। करसोग की हसीन वादियां आपका दिल जीत लेंगी। अगस्त के मौसम में करसोग के नजारे बेहद खूबसूरत होते हैं।
बिनसर (Binsar)
Friendship Day 2023: उत्तराखंड के बिनसर जाने का प्लान भी आप इस फ्रेंडशिप डे पर बना सकते हैं। यहां पहाड़ों के साथ घने जंगल और झरने देखने को मिलेंगे। यहां बिनसर महादेव का मंदिर है, जहां दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। बिनसर में घूमने लायक कई जगहें हैं, जहां आप दोस्तों संग यादगार पल जी सकते हैं।