चार लड़कों के साथ फरार हुई युवती, शादी करने के लिए हो गई कंफ्यूज, जानें किस तरीके से चुना पति

1 min read

उत्तरप्रदेश: प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की शादी करने के लिए एक नहीं बल्कि 4 लड़कों के साथ अपने घर से भागी थी। जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लड़की भागने के बाद कंफ्यूज हो गई कि वह उन लड़कों में से किसे अपने पति के तौर पर चुने। हालांकि, बाद में बड़े ही अनोखे तरीके से लड़की के लिए दूल्हा चुना गया।

भागने के बाद लड़की का कन्फ्यूजन इतना बढ़ गया कि वो पंचायत बैठ गई। फिर पर्ची डालकर फैसला किया गया। भागने के बाद लड़कों ने एक दो दिन लड़की को अपने रिश्तेदारों के घर छिपाए रखा लेकिन उसके बाद पकड़े गए।

लड़की के परिवारवाले लड़कों के खिलाफ मुकदमे की तैयारी करने लगे, इसी बीच मामला पंचायत में चला गया। पंचायत ने शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। जब लड़की से पूछा गया तो वो यह तय नहीं कर पा रही थी कि आखिर वह किसे अपना पति बनाए।
मामले में पेंच तो तब फंस गया जब लड़की को भगाने वाले कोई भी युवक उससे शादी के लिए तैयार नहीं हो रहा था। मामले का कोई हल न निकलने पर पंचों ने तीन दिन तक बंद कमरे में इस बात पर चर्चा की कि आखिर अब क्या किया जा सकता है। काफी सोच-विचार के बाद पंचायत ने तय किया कि अब लड़की से शादी कौन करेगा इसका फैसला पर्ची डालकर ही किया जा सकता है।

इसके बाद चारों युवकों के नाम की पर्ची डाली गई और जो नाम निकला उसी पर समझौता हो गया। पंचायत के दौरान चारों युवकों के नाम पर्ची पर लिखने के बाद उसे कटोरी में रख दिया गया। इस दौरान पंचों ने एक छोटे बच्चे से एक पर्ची को उठाने को कहा। बच्चे के पर्ची उठाते ही तीन दिन से चल रहा विवाद सुलझ गया और युवती की शादी उसी युवक के साथ तय हो गई जिसका नाम पर्ची में निकला था।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours