अनजान को Kiss करना लड़की को पड़ा भारी, हुई ऐसी बीमारी की शिकार कि अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

1 min read

Girl Hospitalised After Kissing : पार्टी में एक लड़की को किस करना भारी पड़ गया। स्थिति यह हो गई कि उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। लड़की का कहना है कि इस किस के कारण उसकी पार्टी का मजा खराब हो गया। दरअसल, 22 साल की नेवे मैकरेवी अपनी डिग्री पूरी होने की खुशी में दोस्तों के साथ पार्टी करने बार गई थीं।

Girl Hospitalised After Kissing : पार्टी में उनकी वहां मौजूद एक शख्स से मुलाकात हुई। वह उस शख्स को जानती नहीं थीं। पार्टी में डांस करने के दौरान मैकरेवी ने उस अनजान लड़के को किस कर लिया। उन्होंने बताया कि यह एक सामान्य किस थी और इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं सोचा। पार्टी करने के बाद वह घर चली गईं।

सुबह हुई परेशानी

Girl Hospitalised After Kissing : स्कॉटलैंड की रहने वाली मैकरेवी जब सुबह उठीं तो उनके गले में खराश थी। उन्हें लगा कि गले में कुछ हो गया है। बाद में उन्हें टॉन्सिल हो गए। अगले 24 घंटे में उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। उन्हें थूक निगलने में भी परेशानी होने लगी। बाद में वह अपने डॉक्टर से पास गईं और उसने मैकरेवी को एंटीबायोटिक दवाई दी। लेकिन इससे भी ज्यादा असर नहीं पड़ा। वह बाद में अस्पताल गईं। जांच में पता चला कि उन्हें ग्रैंडुलर बुखार (गले की ग्रंथि से संबंधित) हो गया है। स्थिति को काबू में करने के लिए उन्हें कैनुला लगाकर ड्रिप चढ़ाई गई।

Girl Hospitalised After Kissing : अब लोगों को कर रहीं सचेत

किसी अनजान शख्स के साथ किस करना कितना भारी पड़ सकता है, इस बारे में मैकरेवी अब दूसरी लड़कियों को सचेत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में जाने वाली लड़कियों को किसी भी अनजान शख्स के साथ किस करने से बचना चाहिए। वह कहती हैं कि कहीं बाकी लड़कियों की भी हालत उनकी तरह न हो जाए। इस बीमारी के कारण वह अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ पार्टी नहीं मना सकीं।

Kiss

काफी फैलती है यह बीमारी

मैकरेवी ने बताया कि इसे किसिंग डिजीज कहते हैं। उन्होंने बताया कि जब मैंने इस बीमारी के बारे में सुना तो मुझे इस बात का काफी अफसोस हुआ कि मैंने क्या कर डाला। मैकरेवी बताती हैं कि वह सिंगल हैं और फ्रेंड्स के साथ पार्टियों में जाती रहती हैं। वहां काफी अनजान लोगों से मुलाकात भी होती है और किस भी होती है। मैकरेवी का कहना है कि लोगों को किस करना आम बात है। लेकिन इस हादसे के बाद वह सचेत हो गई हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours