चचेरे भाई के प्रेम में पागल हुई लड़की ने खाया जहर, जानिए पूरा मामला

1 min read

राजगढ़, मध्य प्रदेश: girl fell in love with cousin: लड़की मिलने गए दो दोस्तों को गाँव वालों ने जमकर पिटा मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में का है। यहां एक लड़के को अपने पास के गाँव की लड़की से प्यार हो जाता है. इसी के चलते दोनों बुधवार को एक मंदिर पर मिलने के लिए जाते है. जिसकी खबर लड़की के परिवार वालों को मिल जाती है. जिसके बाद लड़की के परिजन लड़के और उसके एक दोस्त को पकड़कर वही एक पेड़ से बांध देते है. उसके बाद दोनों लड़कों की गांव वालों ने जमकर पीटाई कर दी. वही सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गाँव वालों से छुड़वा कर अपने साथ थाने ले गई. इस घटना के बाद नाराज लड़की ने जहर खा लिया, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया. हॉस्पिटल में भर्ती करवाने के बाद पता चला कि लड़का और लड़की दोनों रिश्ते में भाई बहन हैं.

लड़की लड़के से मिलने के लिए गई थी

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, राजगढ़ जिले के एक गांव की 18 साल की लड़की की पास के गांव मे रहने वाले एक लड़के से पहले दोस्ती हो जाती है. जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया था. वही बताया गया है कि लड़की बुधवार को अपने घर वालों से कहीं बाहर जाने का बोलकर किसी लड़के से मिलने के लिए गई थी. तथा इसी के चलते एक लड़का अपने एक दोस्त के साथ उस लड़की से मिलने जालपा मंदिर आ पहुंचा.

girl fell in love with cousin: मंदिर मे मिलने के बाद दोनों वही घूमने लगे. और इसी बीच लड़की के घर वाले उसे ढूंढ़ते हुए मंदिर पर आ गए. लड़की के घर वालों ने लड़की को उस लड़के के साथ देख लिया. और इसके बाद लड़की के घर वालों ने गाँव वालों की सहायता से दोनों लड़कों को पकड़ लिया और गांव से बाहर ले जाकर एक पेड़ से बांध दोनों को बहुत पीटा गया.

इस घटना से आहत लड़की ने खाया जहर

वही इस घटना के बाद गुस्सै मे आकर लड़की ने घर जाकर जहर खा लिया, जिसके बाद लड़की की हालत बिगड़ गई. उसके बाद लड़की के घर वालो ने लड़की को गंभीर हालत में जिला अस्पताल राजगढ़ लेकर गए, वहाँ लड़की का प्राथमिक इलाज चल रहा है. वहीं दोनों लड़कों ने बताया है कि उनको शाम को चार बजे पेड़ से बांधा और रात 9:45 बजे तक बांधे रखा गया. वही जब मामले की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस तुरंत रात को ही पहुंचकर दोनों लड़कों को लोगों से छुड़ाया और जिला मुख्यालय स्थित पुलिस स्टेशन लेकर आई. तथा पुलिस पूरे मामले की जांच मे जुटी हुई है. घटना के बाद जब लड़के और लड़की दोनों के घर वाले जब जिला अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पता चला कि दोनों प्रेमी और प्रेमिका रिश्ते में भाई बहन लगते हैं.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours