पिकनिक के दौरान सेल्फी ले रही थीं लड़कियां, मनचले करने लगे कमेंट; विरोध में जमकर मारपीट, देखें Video..

1 min read

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- बिहार के दलसिंहसराय पिकनिक स्पॉट पर नए साल पर युवाओं के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दोनों गुट के लोग फिल्मी स्टाइल में मारपीट करते नजर आए। इस घटना में पांच युवक घायल हो गए, जिन्हें एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।

जानिए क्या है मामला
स्थानीय लोगों के मुताबिक पिकनिक मनाने के लिए कुछ लड़कियां यहां आई हुई थीं। कुछ देर बाद सभी लड़कियों ने पहले आइसक्रीम खरीदी इसके बाद उसे खाते हुए सेल्फी लेने लगीं लेकिन इसी दौरान कुछ मनचले उन पर कमेंट करते हुए अपशब्द कहने लगे।

लड़कियों ने जब इसका विरोध किया तो वे मनचले और भी मनमानी करने लगे। जिसके बाद कुछ लड़के आ गए और उन मनचलों को रोकने की कोशिश की लेकिन फिर भी जब सभी नहीं रुके तब वहां मौजूद युवकों ने मनचलों की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान हाथ, लात, बेल्ट, डंडा से एक दूसरे पर वार करने लगे।

बेल्ट और डंडे से मारपीट
मारपीट देख पास खड़े कुछ युवक लड़कियों को बचाने पहुंचे तो सभी उनसे उलझ कर मारपीट करने लगे। जिसे जो मिला हाथ, लात, बेल्ट, डंडा से एक दूसरे पर वार करने लगे। युवाओं के बीच हुई मारपीट की घटना में दोनों गुटों के 5 युवक घायल हो गए, जिन्हें एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। मामला बढ़ने के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने जांच का भरोसा दिया है, साथ ही कार्रवाई करने की बात कही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours