3.5 C
Munich
Monday, March 27, 2023

Goa Mumbai Highway Road Accident today: नेशनल हाईवे पर ट्रक से टक्कर के बाद कार के उड़े चिथड़े, 9 लोगों की मौत, देखने वालों की कांप उठी रूह

Must read

मुंबई: Goa Mumbai Highway Road Accident today महाराष्ट्र में गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया है। खबर है कि गोवा-मुंबई राजमार्ग पर कार और ट्रक की भिड़ंत में 9 लोगों की मौत हो गई है। रायगढ़ पुलिस ने यह जानकारी दी है। जान गंवाने वालों में 1 बच्चा भी शामिल है। बीते सप्ताह नाशिक में हुए एक भयानक सड़क हादसे में 4 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई थी।

Goa Mumbai Highway Road  Accident today


Goa Mumbai Highway Road Accident today समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, रायगढ़ पुलिस ने बताया है कि रायगढ़ जिले के रेपोली इलाके में गोवा-मुंबई राजमार्ग पर ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है और एक घायल है। हादसे में जान गंवाने वालों में 5 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।

Goa Mumbai Highway Road  Accident today

Goa Mumbai Highway Road Accident today नाशिक हादसा

Goa Mumbai Highway Road Accident today भाषा के अनुसार, नासिक जिले में शुक्रवार सुबह एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर होने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य लोग घायल हो गए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक निजी पर्यटक बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से अहमदनगर जिले में शिरडी जा रही थी। बस में सवार अधिकतर लोग अंबरनाथ स्थित एक कंपनी के कर्मचारी थे। ये लोग अपने परिवार के साथ शिरडी जा रहे थे।

Goa Mumbai Highway Road  Accident today

Goa Mumbai Highway Road Accident today अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में एक दंपति, मां-बेटी और एक किशोरी भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जहां ट्रक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया, वहीं, बस एक तरफ से लगभग कट गई।

Goa Mumbai Highway Road  Accident today

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

12111/114spot_img

Latest article