नई दिल्लीभारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक सिस्टम है। 1947 को देश आजाद हुआ और 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ। उसी संविधान के मुताबिक आज हमारा देश चल रहा है। Google Trends में आज को जानने की ललक देखी गई। लोग सवाल कर रहे हैं कि राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है संसद क्या होती है और भी तमाम सवाल यहां पूछे जा रहे हैं। हम आपको हर उन सवालों का जवाब यहां पर दे रहे हैं।
- (भारतीय संसद) क्या है?संसद भारत का सर्वोच्च विधायी निकाय है। भारतीय संसद में राष्ट्रपति तथा दो सदन – राज्य सभा (राज्यों की परिषद) एवं लोकसभा (लोगों का सदन) होते हैं। राष्ट्रपति के पास संसद के दोनों में से किसी भी सदन को बुलाने या स्थगित करने अथवा लोकसभा को भंग करने की शक्ति है। 26 जनवरी, 1950 को प्रवृत्त हुआ। नए संविधान के तहत प्रथम आम चुनाव वर्ष 1951-52 में आयोजित किए गए थे तथा प्रथम निर्वाचित संसद अप्रैल, 1952 में अस्तित्व में आई।
- (भारत में राष्ट्रपति का चुनाव)?राष्ट्रपति का चयन एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है, जिसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य एवं राज्यों की विधान सभाओं एवं साथ ही राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली क्षेत्र तथा संघ शासित क्षेत्र, पुदुचेरी के निर्वाचित सदस्य सम्मिलित होते हैं। [भारत के संविधान का अनुच्छेद 54]
- (राज्यसभा में कितने सदस्य)?काउंसिल ऑफ स्टेट्स, जिसे राज्य सभा भी कहा जाता है, एक ऐसा नाम है जिसकी घोषणा सभापीठ द्वारा सभा में 23 अगस्त, 1954 को की गई थी। इसकी अपनी खास विशेषताएं हैं। भारत में द्वितीय सदन का प्रारम्भ 1918 के मोन्टेग-चेम्सफोर्ड प्रतिवेदन से हुआ। संविधान के अनुच्छेद 80 में राज्य सभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 निर्धारित की गई है, जिनमें से 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा नामनिर्देशित किए जाते हैं और 238 सदस्य राज्यों के और संघ राज्य क्षेत्रों के प्रतिनिधि होते हैं।
- ( दिल्ली में लोकसभा सीट)दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं। वर्तमान में ये सातों सीटें बीजेपी के खाते में हैं। चांदनी चौक डॉ. हर्षवर्धन भाजपा, नई दिल्ली मीनाक्षी लेखी, भाजपा दक्षिण दिल्ली, रमेश बिधूड़ी, भाजपा पूर्व दिल्ली गौतम गंभीर, भाजपा पश्चिम दिल्ली परवेश साहिब वर्मा, भाजपा उत्तर-पूर्व दिल्ली मनोज तिवारी, भाजपा उत्तर-पश्चिम दिल्ली हंसराज हंस भाजपा
- national capital territory of delhi (दिल्ली केंद्रशासित प्रदेश)देश की राजधानी दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है। दिल्ली की बहुत सारी शक्तियां राज्य सरकार के पास न होकर यहां के राज्यपाल एलजी के पास होती हैं। वो सरकार के फैसलों को बदल सकता है। यहां की पुलिस भी राज्य के अंतर्गत नहीं आती। दिल्ली पुलिस भी केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है।
- How many Lok Sabha Seats ( लोकसभा सीट)लोकसभा को निम्न सदन माना जाता है मगर शक्तियांं सबसे ज्यादा होती हैं। भारत में 545 लोकसभा सीटें हैं। जिन पर हर पांच साल में चुनाव होता है। इसमें देश के आम नागरिक वोट डालते हैं।