रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने शनिवार और रविवार को अवकाश देने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, अब सभी शासकीय कर्मचारियों को सप्ताह में सिर्फ पांच दिन काम करना होगा। अब शनिवार और रविवार छुट्टी रहेगी।
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते गणतंत्र दिवस को कर्मचारियों के 5 दिवस कार्यप्रणाली लागू करने की बात कही थी। इसके बाद अब इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश के अनुसार 5 दिवसीय कार्य अवधि में महीने में पड़ने वाले सभी शनिवार को अवकाश रहेगा। इसके पहले सेकेंड और थर्ड शनिवार को अवकाश रहता था। कर्मचारियों को सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक काम करना होगा।
![](https://chhattisgarhtoday.co.in/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-02-at-3.15.47-PM.jpeg)
+ There are no comments
Add yours