Jagannath Rath Yatra : पुरी में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, अमित शाह ने की आरती, PM मोदी ने दी बधाई..

1 min read

Grand Rath Yatra Of Lord Jagannath भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा आज से शुरू हो गई है। ओडिशा और अहमदाबाद में रथ यात्रा शुरू हुई है। इस रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा विराजमान होतीं हैं। ओडिशा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पुरी के मंदिर से निकलते हुए गुंडिचा मंदिर जाती है। वहीं गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 146वीं रथयात्रा निकाली गई।

पुरी में रथयात्रा में शामिल होंगे 10 लाख लोग

Grand Rath Yatra Of Lord Jagannathपुरी में यात्रा के लिए तीन भव्य रथ बनाए गए हैं। पहले रथ में भगवान जगन्नाथ, दूसरे रथ में बलराम और तीसरे रथ में सुभद्रा सवार होंगी। बता दें कि रथ बनाने के लिए खास तरह के 884 पेड़ों की लकड़ियों का इस्तेमाल होता है और इनमे पहला कट सोने की कुल्हाड़ी से किया जाता है। पुरी में सुरक्षा बलों के 180 प्लाटून तैनात किए गए हैं। इसके अलावा समुद्र तट पर गश्त के लिए एक तटरक्षक हेलीकॉप्टर को भी लगाया गया है। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी जायेगी। पुरी में रथयात्रा में 10 लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और धर्मेंद्र प्रधान भी पुरी पहुंचे है। यहां उन्होंने सावी निश्चलानंद सरस्वती के दर्शन भी किए।

Grand Rath Yatra Of Lord Jagannath ओडिशा के बाद अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में भव्य तरीके से रथ यात्रा निकाली जाती है। मंगलवार सुबह 7 बजे गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पूजा-अर्चना कर रथ यात्रा की शुरुआत की। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में अपने पूरे परिवार के साथ मंगल आरती की। अहमदाबाद में रथयात्रा की सुरक्षा में 25 हजार जवान तैनात किए गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी आज से अमेरिका दौरे पर हैं लेकिन उन्होंने भी जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत पर बधाई दी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours