शादी के बाद मचा बवाल : फेरे लेते ही दूल्हे ने दुल्हन को ले जाने से किया इनकार, मना करने की वजह कर देगी हैरान

1 min read

भरतपुर, राजस्थानः- Groom Asking For Dowry After Wedding राजस्थान के भरतपुरसे हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 12 जून की रात भरतपुर जिले के कामा इलाके में शादी के बाद मंगलवार सवेरे दुल्हन की विदाई का समय आया तो दूल्हे ने और उसके पिता ने तगड़ी चाल चल दी। दूल्हे और उसके पिता ने कहा कि जब तक गाड़ी नहीं दोगे तब तक दुल्हन को नहीं लेकर जाएंगे। अब दुल्हन के फेरे भी हो गए हैं, तो इसकी शादी कहीं दूसरी जगह भी नहीं कर सकते। दूल्हा पक्ष ने सोचा कि दुल्हन पक्ष उनकी डिमांड पूरा करने को तैयार हो जाएंगे, लेकिन दुल्हन भी खतरनाक निकली। उसने दूल्हे को पीटने की शुरुआत की और उसके बाद तो उसके भाई और परिवार के अन्य लोगों ने दूल्हा पक्ष को पीटना शुरू कर दिया। बाद में कामां थाना पुलिस ने मामले को संभाला और आरोपियों को थाने ले गई।

भरतपुर में दहेज का मामला आया सामने

Groom Asking For Dowry After Wedding पुलिस ने बताया कि ढीमर मोहल्ला निवासी कमला देवी ने अपनी बेटी पिंकी की शादी बल्लभगढ़ के कनेरी गांव में रहने वाले चतर सिंह के बेटे प्रदीप से तय की थी। कल रात बरात दुल्हन को ले जाने आई थी। दुल्हन पक्ष के द्वारा दूल्हा पक्ष को सोने चांदी के गहने जरूरी सामान दिया गया था। जो दोनों पक्षों में पहले ही तय हो गया था। लेकिन उसके बाद दूल्हे के पिता चतर सिंह ने फेरे होने से पहले कुछ और डिमांड कर दी। गांव के लोगों ने और परिवार के लोगों ने मिलकर यह डिमांड पूरी भी कर दी। उसके बाद फेरे हुए। फेरे के बाद आज सवेरे करीब 10:00 बजे दुल्हन पिंकी की विदाई का समय आया तो दूल्हा प्रदीप और उसके पिता चतर सिंह ने हद ही कर दी।

Groom Asking For Dowry After Wedding दूल्हे ने दुल्हन को साथ ले जाने से किया इनकार

Groom Asking For Dowry After Wedding उन्होंने कहा जब तक मोटरबाइक नहीं दोगे और सोने का हार नहीं दोगे तब तक दुल्हन को नहीं लेकर जाएंगे। पुलिस ने बताया कि पिंकी के पिता की मौत हो चुकी है और उसकी मां कमला देवी उसे जैसे तैसे पाल रही थी और अब गांव के सहयोग से उसकी शादी कर रही थी। ऐसे में गांव वालों ने चतर सिंह और उसके बेटे प्रदीप के सामने खूब मिन्नते की। पिता – पुत्र के हाथ जोड़े और कहा कि अब अगर शादी टूटती है तो दुल्हन कहीं की नहीं रह जाएगी। लेकिन पिता-पुत्र नहीं माने उन्होंने पिंकी को ले जाने से मना कर दिया।

दुल्हन और उसके भाईयों ने दूल्हे को ऐसे सिखाया सबक

Groom Asking For Dowry After Wedding इस पर पिंकी को इतना गुस्सा आया कि पहले उसने दूल्हे को पीट दिया। बाद में दुल्हन पक्ष के अन्य लोगों ने पिता-पुत्र को जमकर पीटा। जो रिश्तेदार उनके साथ थे वह पिता पुत्र को वहीं छोड़कर भाग गए। बाद में किसी ने पुलिस को सूचना दी तो कामा पुलिस की जीप वहां आई और दूल्हा उसके पिता समेत कई लोगों को पकड़ कर ले गई। मंगलवार की दोपहर में दुल्हन पक्ष ने मुकदमा दर्ज करवाया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours