नई दिल्ली : groom bride on wedding night:सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जहां दूल्हा अपनी दुल्हन को शादी वाले दिन कमरे में ले जाता दिख रहा है लेकिन आगे का वाकया दूल्हे के तय प्लान के मुताबिक नहीं हुआ। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
दरअसल, हर कोई अपनी शादी के अवसर पर कुछ न कुछ स्पेशल करना चाहता है। ऐसा ही कुछ ‘स्पेशल’ यह दूल्हा करना चाह रहा था। दूल्हा अपनी दुल्हन को सुहागरात से पहले अपनी बाहों में उठाकर ले जाता दिख रहा है। लेकिन, फिर जो कुछ इस वीडियो में हुआ, वह सोशल मीडिया पर हंसी का कारण बन गया। घटना का वीडियो LADbible ने शेयर किया। जिसे 30 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।
View this post on Instagram
क्या है इस वायरल वीडियो में
groom bride on wedding night: इस वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा अपनी दुल्हन को शादी के बाद अपने कमरे में ले जा रहा है। दूल्हा उसे गोद में उठाता है, कुछ दूर चलता है, तभी दुल्हन को लेकर धड़ाम से नीचे गिर जाता है। वीडियो की शुरुआत में दिख रहा है कि दूल्हा अपनी दुल्हन को शुरुआत में भी नहीं संभाल पाता है, जैसे-तैसे वह दुल्हन को उठाता है, लेकिन चंद कदमों के बाद दुल्हन सहित गिर जाता है।