शादी वाले दिन ही दुल्हन को ऐसी हरकत करते देख लिया दूल्हे ने, कहा- मुझे छोड़ पूरा मोहल्ला रहेगा खुश, नहीं कर सकता शादी

1 min read

जौनपुर: Groom Caught Bride in this Position जिले में लगातार दूसरे दिन शादी के दौरान हंगामा हो गया। मीरगंज में जयमाल के बाद शनिवार की रात दुल्हन भागी थी। अब रविवार को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव में दूल्हा जयमाल से पहले ही शादी से इनकार करते हुए भाग गया। दुल्हन को एक युवक के साथ डांस करते देख उसका मूड खराब हो गया था। बारात आजमगढ़ से आई थी। दूल्हे के भागने के बाद कन्या पक्ष के लोगों ने बरातियों को बंधक बना लिया। उनकी मांग थी कि शादी में जो खर्च हुआ है वह पैसा वर पक्ष दे। रविवार की रात बंधक बने बराती सोमवार को पुलिस के आने के बाद सुलह होने पर छूट सके।

Read More: Lok Sabha Election: ‘गरीबों का अधिकार छीनना चाहती है भाजपा’, बिलासपुर में मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल गांधी

Groom Caught Bride in this Position बताया जाता है कि बसीरपुर निवासी एक लड़की की शादी आजमगढ़ के सिसवारा गांव में तय थी। रविवार को बारात समय से दरवाजे पर आ गई। जलपान के बाद द्वारपूजा का कार्यक्रम समाप्त हो गया था। इसी दौरान बरात पक्ष से आई महिलाएं लड़की पक्ष के घर में बैठने के लिए चली गईं। मौके पर दुल्हन को किसी अन्य लड़के के साथ नाचते हुए देख बरात की ओर से आयी लड़कियों ने उसका वीडियो बनाकर दूल्हे के मोबाइल पर डाल दिया।

Read More: लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा नेता को चाकुओं से गोदा, पुरानी रंजिश में किया जानलेवा हमला; तीन गिरफ्तार

Groom Caught Bride in this Position दूल्हा वीडियो देखते ही भड़क गया और शादी से इनकार कर दिया। कहा कि दुल्हन और वहां मौजूद लड़के के रिश्ते के बारे में जानकारी चाहिए। जानकारी न मिलने पर वह फरार हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही खलबली मच गई। घरातियों ने बरातियों को बंधक बना लिया। विवाद के दौरान एक बाराती की मोबाइल भी घरातियों ने तोड़ दी।

Read More: पत्नी को दिनदहाड़े फ्लाईओवर से नीचे फेंकने की कोशिश कर रहा था पति, Video सोशल मीडिया पर Viral

Groom Caught Bride in this Position

Groom Caught Bride in this Position सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन घराती पक्ष शादी करवाने या तो अपने नुकसान की भरपाई पर अड़े रहे। काफी इंतजार के बाद भी रात में दूल्हा नहीं लौटा। सोमवार सुबह से लेकर करीब 10 बजे तक पंचायत चली। बाराती पक्ष नुकसान की भरपाई को तैयार हुआ, लेकिन घराती पक्ष अधिक डिमांड करने लगा। मामला फिर बिगड़ गया। इसके बाद थानाध्यक्ष राजेश मिश्रा दोनों पक्षों को थाने पर ले आए। दोनों पक्षों को समझाकर सुलह समझौता कराया।

Read More: हैवानियत की हदें पार ! किन्नर के साथ पहले की जमकर मारपीट, फिर प्राइवेट पार्ट के साथ किया गंदा काम

 

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours