दूल्हे की हरकत बर्दाश्त नहीं कर पाई दुल्हन, किया शादी से इंकार, जयमाला से पहले खदेड़ा स्टेज से

1 min read

नलबाड़ी: Groom Misbehave on Mandap असम के नलबाड़ी जिले में एक दूल्हा नशे में धुत होकर बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पहुंचा। यहां दुल्हा ही नहीं बल्कि उसका पिता भी नशे में धुत था। वो बार-बार कोशिश करने के बाद भी कार से बाहर नहीं निकल पा रहा था। वहीं, दूल्हे की हालत और हरकतें देखकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया।

Read More: बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, अप्रैल से ही मिलेगा 2500 रुपए भत्ता, आदेश जारी

Groom Misbehave on Mandap होश में लाने की कोशिश करते रहे घरवाले

गौरतलब है कि जिले के बरखानजन इलाके में प्रसेनजीत हालोई बारात लेकर पहुंचा था। वो नशे में इतना धुत था कि मंडप में बार-बार लुढ़क जा रहा था। लोग यही नहीं समझ पा रहे थे कि वो जाग रहा है या सो रहा। उसके घरवाले और रिश्तेदार बार-बार उसे होश में लाने की कोशिश कर रहे थे।

बेटी की शादी टूटने से पिता को लगा सदमा

Groom Misbehave on Mandap उसकी हालत देखकर दुल्हन के परिवारवालों में कोहराम मच गया। ये सब देखकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। उसके फैसले का सभी लोगों ने सपोर्ट किया। हालांकि, शादी टूटने से दुल्हन का पिता काफी दुखी हो गया। उन्हें ऐसा सदमा लगा कि अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस मामले में दुल्हन के परिजनों ने नलबाड़ी सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Groom Misbehave on Mandap दुल्हन के एक रिश्तेदार ने बताया कि “दूल्हे के साथ ठीक से व्यवहार करने के लिए जो कुछ भी हो सकता था, हमने किया। हैरानी वाली बात तो ये है कि न केवल दूल्हा बल्कि उसका पिता भी कार से बाहर निकलने की स्थिति में नहीं था। दोनों नशे में थे। पिता की हालत देखकर दुल्हन ने खुद शादी न करने का फैसला किया।”

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours