इन पांच लोगों के चमकेंगे किस्मत, 12 साल बाद गुरु का इन राशियों में होगा गोचर

1 min read

guru gochar 2023 ज्योतिष शास्त्र में गुरु राशि परिवर्तन को एक अहम घटना माना गया है। गुरु प्रति वर्ष एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। साल 2023 में गुरु मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु का गोचर मेष राशि में करीब 12 साल बाद होने जा रहा है। गुरु 22 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु गोचर से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। गुरु के मेष राशि में आने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। जानें क्या इस लिस्ट में आपकी राशि भी शामिल है-

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए गुरु का मेष राशि में गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। इस दौरान आपको जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। सेहत में पहले से सुधार होगा। वैवाहिक जीवन सुखद होगा।

2. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए गुरु गोचर आर्थिक उन्नति लेकर आ रहा है। इस दौरान आपको नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को आय में वृद्धि के साथ पदोन्नति मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

guru gochar 2023

3. कन्या राशि- कन्या राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। यात्रा में लाभ होगा। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। आध्यात्म की ओर रुचि बढ़ेगी। गुरु गोचर से आपके जीवन में आर्थिक संपन्नता आएगी।

4. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए गुरु राशि परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होगा। इस दौरान आपका सोया भाग्य जगेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। जीवन में खुशियां आएंगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

5. मीन राशि- रोजगार की तलाश कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों के लिए यह अवधि लाभकारी साबित होगी। आय में वृद्धि के संकेत हैं। करियर के लिहाज से यह समय अनुकूल रहने वाला है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours