Guru Vakri 2022: 118 दिन तक मीन राशि में गुरु ग्रह की उल्टी चाल, इन 3 राशि के जातकों का बदलने वाला है समय

1 min read

नई दिल्ली: Guru Vakri 2022 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी गुरु बृहस्पति एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं तो गुरु बृहस्पति के गोचर का असर ज्ञान, वृद्धि, शिक्षा, संतान, दान, पिता-पुत्र संबंध आदि पर पड़ता है। इसके साथ ही राशियों पर भी बृहस्पति के गोचर का प्रभाव देखने को मिलता है। गुरु ग्रह ने 12 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश कर लिया था। जो कि बृहस्पति की प्रिय राशि मानी जाती है। इस कारण से इस गोचर का प्रभाव 3 राशियों पर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं कि ये तीन राशियां कौनसी है जिन पर बृहस्पति के गोचर का प्रभाव पड़ने वाला है।

Guru Vakri 2022

Guru Vakri 2022 वृषभ राशि – बृहस्पति के गोचर करते ही वृषभ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। बृहस्पति ने वृषभ राशि के 11वें स्थान में गोचर किया है। जिसे इनकी इनकम और लाभ का भाव माना गया है। इस समय में आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए-नए स्रोत से आप धन कमाने में कामयाब भी होंगे। वहीं व्यापार में भी जबरदस्त धन लाभ देखने को मिल सकता है। इस दौरान आपको सभी राज सुख प्राप्त होंगे। वहीं किसी व्यावसायिक डील में आपको अच्छा धन लाभ होगा। आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा। जो लोग अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं उनके लिए यह समय अनुकूल है। साथ ही गुरु ग्रह आपके आठवें स्थान के स्वामी हैं। वहीं इस दौरान जो लोग शोध से जुड़े हुए हैं। उनके लिए ये समय शानदार रहने वाला है। आप हीरा या पुखराज रत्न धारण कर सकते हैं।

Guru Vakri 2022 मिथुन राशि – गुरु बृहस्पति के गोचर करते ही मिथुन राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। गुरु ग्रह ने मिथुन राशि के दसवें स्थान में प्रवेश किया है। जिसे नौकरी, कारबार और कार्यक्षेत्र का स्थान माना जाता है। इस दौरान आपको नई जॉब के ऑफर आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आपका प्रमोशन या अच्छा इंक्रीमेंट हो सकता है। नए व्यावसायिक संबंध बनने से आपको मुनाफा होगा। कारोबार में विस्तार होगा। जो लोग मार्केटिंग, कथावाचक, फिल्म, शिक्षा और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनके लिए यह समय काफी शुभ होने वाला है। आप लोग पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं। यह आपके लिए भाग्य रत्न साबित होंगे।

Shani ki sadhe sati

Guru Vakri 2022 कर्क राशि – गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन से कर्क राशि वालों को करियर और व्यापार में अपार सफलता मिल सकती है। गुरु ग्रह ने कर्क राशि के नवम स्थान में संचरण किया है। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का भाव माना गया है। इस समय अवधि में आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही आपके अटके हुए काम भी सफल होंगे। वहीं कारोबार के सिलसिले में छोटी-बड़ी यात्रा हो सकती है। यह यात्रा लाभप्रद साबित होगी। जिन लोगों का व्यापार, खान-पान, होटल, रेस्टोरेंट और अनाज से जुड़ा हुआ व्यापार है उन लोगों के लिए यह समय काफी लाभकारी साबित होने वाला है। आप लोग इस समय मून स्टोन या सुनहला रत्न पहन सकते हैं। यह आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकते हैं।

Shani ka Makar Me Gochar

Guru Vakri 2022 सिंह राशि सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु की उल्टी चाल आठवें भाव से हुआ है। आपके लिए गुरु की चाल में बदलाव मिला जुला परिणाम देने वाला होगा। धन हानि हो सकती है लेकिन आप अपने अच्छे प्रबंधन के गुण से इस समस्या को अच्छी तरह से डील कर पाने में सफल होंगे। व्यापार में कोई बड़ा निर्णय अभी न लें आपके लिए समय सही नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है लेकिन आपको इसमें इंतजार करना पड़ेगा।

Guru Vakri 2022 मीन राशि मीन राशि के लिए गुरु का वक्री होना उनके पहले भाव यानी लग्न भाव में हुआ है। आपकी सुख-सुविधा में इजाफा होगा। ऐशोआराम से समय बीतेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपके सारे काम जल्द से जल्द निपट जाएंगे। यश की प्राप्ति होगी। धन अर्जित करने के अच्छे मौके प्राप्त होंगे। विदेश की यात्रा संभव है। नौकरी में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। नई योजनाओं में आपको कामयाबी मिल सकती है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours