एंटरटेनमेंट डेस्कः- Hansika Motwani Wedding: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और बिजनेसमैन सोहेल कथुरिया की जोड़ी पिछले कुछ दिनों से सुर्खियां बटोर रही है। यह प्रेमी जोड़ा 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गया। फैंस को हंसिका की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार था और अब यह इंतजार खत्म हो गया है। इस रॉयल कपिल की शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं। दुल्हन के रूप में हंसिका किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रहीं। अदाकारा नहीं लाल रंग के भारी लहंगे के साथ स्टाइलिश ज्वेलरी को कैरी किया है।
हंसिका मोटवानी ने लाल जोड़े में थामा सोहेल का हाथ
Hansika Motwani Wedding: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने अपने इस खास दिन के लिए लाल रंग के लहंगे को चुना है। हंसिका ने लहंगे के साथ गोल्डन ज्वेलरी को पहना है। साथ ही एक्ट्रेस ने मांगटीका, नथ से ब्राइडल लुक को कंप्लिट किया है। चूड़ा और उसपर लटके कलीरे हंसिका के दुल्हनिया रूप को और खूबसूरत बना रहे हैं।
View this post on Instagram
Hansika Motwani Wedding
Hansika Motwani Wedding: हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया की ग्रेंड शादी ने नेटीजन्स को खूब इंप्रेस किया है। हंसिका की शादी के सेलिब्रेशन्स एक हफ्ता पहले ही मुंबई से शुरू हुए थे। कपल ने सबसे पहले माता की चौंकी आयोजित की थी, जहां दोनों ने भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद जयपुर में सूफी नाइट, हल्दी मेहंदी के फंक्शन्स भी बेहद ही ग्रैंड लेवल पर किए।
View this post on Instagram
एफिल टॉवर के सामने किया था प्रपोज
Hansika Motwani Wedding: अगर सोहेल कथुरिया के साथ हंसिका मोटवानी की शादी की अनाउंसमेंट को ताजा करें, तो याद आएगा कि हंसिका ने नवंबर में अपनी सगाई की घोषणा की थी। हंसिका को सोहेल ने एफिल टॉवर के सामने प्रपोज किया था। एक्ट्रेस ने इस खूबसूरत मोमेंट की तस्वीर शेयर करते हुए सोहेल के साथ सगाई और शादी की घोषणा की थी।